Top Stories - Google News

Showing posts with label dealers. Show all posts
Showing posts with label dealers. Show all posts

Wednesday, 26 July 2017

इंडोनेशिया में भी प्रेसिडेंट ने दिया ड्रग डीलर्स को गोली मारने का आदेश

जकार्ता.इंडोनेशिया में ड्रग्स की समस्या से निपटने के लिए पुलिस को ड्रग डीलर्स को सीधे गोली मार सकती है। प्रेसिडेंट जोको विडोडो ने देश में तेजी से बढ़ रही इस समस्या से निपटने के लिए कानून प्रवर्तन अधिकारियों को ड्रग तस्करों को गोली मारने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले की तुलना फिलीपीन्स के प्रेसिडेंट रोड्रिगो दुर्तेते के ड्रगवॉर से हो रही है।आदेश में क्या कहा गया?...
विडोडो ने शनिवार को अधिकारियों से कहा, "देश में आने करने वाले विदेशी ड्रग तस्करों के खिलाफ दृढ़ रहें। वो अगर गिरफ्तारी का विरोध करते हैं उन्हें गोली मार दें, क्योंकि हम वास्तव में ड्रग्स को लेकर आपात स्थिति का समना कर रहे है।"
ड्रग्स को लेकर कानून सख्त
इंडोनेशिया में भी ड्रग्स को लेकर कानून बहुत सख्त है। इससे पहले भी कोर्ट द्वारा मौत की सजा पा चुके अपराधियों को फांसी की सजा दिलवाने के कारण विडोडो को आलोचना का समाना करना पड़ा था। मानवाधिकार कार्यकर्ता और कुछ दूसरे देशों की सरकारों ने इंडोनेशिया से मौत की सजा को खत्म करने का भी दबाव बनाया है।

Source:-Bhaskar

View more about our services:-AWS Management service provider company