Top Stories - Google News

Showing posts with label Meerut. Show all posts
Showing posts with label Meerut. Show all posts

Monday, 23 April 2018

मेरठ: भारी सुरक्षा के बीच RR मॉल को ध्वस्त किया गया

मेरठ: मेरठ में बंगला नंबर 210बी में अवैध तरीक से बने RR मॉल की बाकी बची दुकानों के खिलाफ सोमवार सुबह को कार्रवाई की गई. सुबह-सुबह कैंट बोर्ड के अधिकारी JCB मशीन और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बाकी बची दुकानों को ढहा दिया. इस कार्रवाई को लेकर पुलिस-प्रशासन ने रात में ही तैयारी पूरी कर ली थी. रविवार रात को बोर्ड ऑफिस में इसको लेकर बैठक हुई जिसमें एक्शन प्लान को फाइनल टच दिया गया. प्लान को फाइनल टच देने के बाद रविवार देर रात फोर्स ने चारों तरफ से मॉल को घेरे में लेकर अपने कब्जे में ले लिया. सुबह पूरे इलाके को सील कर कार्रवाई को अंजाम दिया गया. कार्रवाई के दौरान लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी.

दो साल पहले भी हुई थी कार्रवाई
करीब दो साल पहले 9 जुलाई 2016 को कैंट बोर्ड ने बंगला नंबर 210बी के RR मॉल की बहुमंजिला इमारत के खिलाफ कार्रवाई की थी. उस कार्रवाई के दौरान ऊपर के सभी फ्लोर को तोड़ कर गिरा दिया गया था. इसी दौरान मलबे में दबकर चार लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद यह अभियान पूरा नहीं हो पाया था. पिछले दो सालों से ग्राउंड फ्लोर की दुकानें जस की तस पड़ी थी.

भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी रहे तैनात
इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए मॉल और आबूलेन के आसपास के इलाके को रस्सी लगाकर बंद कर दिया गया. इस दौरान RAF और PAC के अलावा सेना की QRT टीम भी तैनात रही. भारी सुरक्षा के बीच मॉल को गिराने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया. सुरक्षा के मद्देनजर  दो ASP, पांच प्रशासनिक मजिस्ट्रेट, 12 थाना प्रभारी और RAF की एक टीम सेना के साथ तैनात रही.

Source:-Zeenews

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing