Top Stories - Google News

Tuesday, 28 March 2017

बिगड़ैल वर्दी पर योगी के डंडे का वायरल सच

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर तमाम फोटो, मैसेज और वीडियो वायरल होते हैं. इन फोटो, मैसेज और वीडियो के जरिए कई चौंकाने वाले दावे भी किए जाते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर बिल्कुल नया वीडियो पेश हुआ है जिसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पुलिस वालों की क्लास लगाते हुए दिख रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि सीएम बनते ही योगी ने अपने अनुशासन का डंडा चलाना शुरू कर दिया है.

सोशल मीडिया पर ये वीडियो देखकर आपस में चर्चा हो रही है कि अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हैं इसलिए गुंडाराज नहीं चलेगा. ये वीडियो शेयर करते हुए लोग लिख रहे हैं, ”हम अपने सीएम को प्यार करते हैं. योगी आदित्यनाथ ने ली पुलिस वाले की जोरदार क्लास. अब नहीं चलेगा यूपी में गुंडाराज.” वायरल वीडियो ये बताने की कोशिश की गई है कि योगी आदित्यनाथ ने सीएम बनते ही बीच सड़क पर पुलिस वालों की क्लास लगाई.

क्या है वायरल वीडियो में ?
वायरल वीडियो में दो हिस्से दिख रहे हैं. पहले हिस्से में योगी आदित्यनाथ अपने चिर परिचित अंदाज में भीड़ के बीच में खड़े होकर पुलिस वाले को डांट रहे हैं. जबकि वीडियो के दूसरे हिस्से में योगी आदित्यनाथ एक बच्चे के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं.

वीडियो को देखकर लोग सोच रहे हैं कि ये सीएम बनने के बाद ये योगी का कमाल है. वीडियो को हवा मिल रही है क्योंकि सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ लगातार कभी थानों का तो कभी अस्पतालों का औचक दौरा कर रहे हैं.

Source:-Abpnews
Viewmore:-Bulk Whatsapp Service provider

No comments:

Post a Comment